लियाकत हुसैन

माल,लखनऊ। माल थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यशैली से लोगों का दिल जीत लिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक नागरिक का गुम हुआ कीमती मोबाइल फोन बरामद कर लिया, जिसे आज पीड़ित को सौंप दिया गया।
सौंरा निवासी का फोन हुआ था गुम माल थाना क्षेत्र के सौंरा निवासी शैलेन्द्र कुमार का मोबाइल फोन कुछ दिनों पहले कहीं गुम हो गया था, जिसकी सूचना उन्होंने थाने में दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर नवाब अहमद के निर्देशानुसार, पुलिस टीम ने गुम हुए फोन को ट्रेस करने के लिए तत्काल तकनीकी और मॉनिटरिंग सहायता ली। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने लगभग दस हजार रुपये कीमत के उस स्मार्टफोन को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया।
पीड़ित ने जताया आभार
बरामद फोन को औपचारिक रूप से उसके स्वामी शैलेन्द्र कुमार को सौंप दिया गया। अपना कीमती फोन वापस पाकर शैलेन्द्र कुमार ने माल पुलिस टीम और इंस्पेक्टर नवाब अहमद का आभार व्यक्त किया।
पुलिस के इस ‘गुड वर्क’ से माल पुलिस की कार्यप्रणाली पर जनता का विश्वास मजबूत हुआ है, और यह साबित हुआ है कि पुलिस टीम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है।

