पुलिस नहीं की अभी तक दर्ज की रिपोर्ट मलिहाबाद एसीपी को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

राकेश कुमार
माल, लखनऊ। जहां प्रदेश की योगी सरकार लगातार दबंग के प्रति दिख रही सख्त वही माल पुलिस दबंग के आगे है नतमस्क, एक ऐसा ही मामला प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाना माल क्षेत्र के नबीपनाह का है जहां प्रार्थिनी सरोजिनी पत्नी संजय कुमार निवासी नबीपनाह थाना माल जनपद लखनऊ जो अपने बच्चों के साथ रात घर में खाना खा रहे थे तभी विपक्षी कर सूरज पुत्र मुन्नू व सोनी पत्नी सूरज व सूरज के ससुर मोहनलाल व साले शशांक पुत्र मोहनलाल व विद्यासागर पुत्र मोहनलाल वह अज्ञात कुछ लोगों ने रात लगभग 10:30 बजे घर में घुसे और लाठी डंडों से हमला कर दिया बड़ी मुश्किल से प्रार्थनी व पति ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। प्रार्थनी के विरोध करने पर आपत्तिजनक गंदी-गंदी गालियां देने लगे, मारने पीटने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि घर वा जमीन छोड़कर यहां से चली जाओ। प्राथमिक का पति अपनी बीवी बच्चों का पालन पोषण करने के लिए घर से बाहर मजदूरी करता है प्रार्थनी माल थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई लेकिन माल पुलिस ने अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया पीड़ित दर-दर भटक रही। 18 अक्टूबर 2025 को प्रार्थनी ने मलिहाबाद एसीपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई अब देखना यहां होगा की मलिहाबाद एसीपी इस मामले पर क्या कार्रवाई करते हैं। या फिर प्रार्थनी ऐसे ही दर दर भटकती रहेगी।

