*ब्राह्मण परिवार लखनऊ/ भारत (रज़ि) की कार्यकारिणी बैठक व सम्मान समारोह।।*
मलिहाबाद । उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ मलिहाबाद क्षेत्र आज दिनांक 7 जुलाई 2024, रविवार को मलिहाबाद स्थित रजवाड़ा लॉन, में ब्राह्मण परिवार की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन नगर मीडिया प्रभारी अमन द्विवेदी जी की अध्यक्षता में किया गया। ब्राह्मण परिवार के नगर अध्यक्ष अभिषेक अग्निहोत्री ने कहा कि आज का ब्राह्मण समाज में बराबरी तो क्या वह अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। उसके लिया कोई सरकार द्वारा स्थापित आयोग नही जिसके समक्ष वह अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु जा सके।
साथ ही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भानु पाण्डेय जी ने अपने संगठन के पांच सूत्रों पर विस्तृत चर्चा की। ब्राह्मणों के एक करने की बात करते हुए बोले की यदि सरकार ने अभी भी ब्राह्मणों की अनदेखी की तो 2027 के परिणाम 2024 के परिणामों से भी शर्मनाक होंगें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष एस. एन. मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रजनी तिवारी, नगर अध्यक्ष अभिषेक अग्निहोत्री, अरविन्द द्विवेदी, अनय पाठक, सुनील द्विवेदी, विनय त्रिपाठी, अनिल तिवारी, संतोष मिश्रा, अखिल बाजपेयी, वासुदेव दीक्षित, अमन मिश्रा, नीरज द्विवेदी प्रीती शुक्ला, मनीष मिश्रा, कार्तिकेय पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद पाठक , पत्रकार निखिल मिश्रा, शिवनाथ शरण मिश्रा , ओम नारायण मिश्रा, पत्रकार आशीष पांडे हरिशंकर द्विवेदी , आचार्य कृपाशंकर द्विवेदी , हिमांशु मिश्रा , शशिकांत दिवाकर डॉक्टर करन दिवाकर , एडवोकेट दिव्यांश पांडे, रचित शुक्ला , शास्वत शुक्ला , प्रखर शुक्ला , प्रभात तिवारी , आदर्श मिश्रा , सुगम पाठक, राजेश द्विवेदी,सुधीर गुप्ता, हर्ष गुप्ता, राज , ललित , अंकित , निशांत , विनय , , समेत लखनऊ से आए दर्जनों कार्यकर्ता व मलिहाबाद के भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मो: 8853666687
