राशन कार्ड कटने से परेशान पीड़ितो ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत
सुनेंद्र कुमार

मोहनलालगंज,लखनऊ। तहसील मोहनलालगंज क्षेत्र के लालपुर दखिना गांव ग्रामीणों ने राशन कार्ड कटने की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई
जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला रचना, अर्चना, निवासी दखिना ब्लाक मोहनलालगंज ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर आरोप लगाया है कि बिना किसी जांच-पड़ताल के मेरे अंत्योदय राशन कार्ड काट दिए गए हैं, जिससे उनके सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि राशन डीलर और जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की कथित मिलीभगत से यह कार्रवाई की गई है।
वही कुछ लोगों का आरोप है की गांव की राशन कार्ड सूची में फर्जी यूनिट जोड़े गए हैं, जिससे वास्तविक पात्र लाभार्थियों का हक प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने इस पूरे प्रकरण को गंभीर बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
