शत्रुघ्न सिंह
बांदा जनपद में नव वर्ष के उपलक्ष्य में किशन यादव की अगुवाई में सपा के तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर डॉक्टर भीमराव जी आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात समूचे नगर भर में भ्रमण हेतु साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। यह आयोजन बांदा के बबेरू नगर में किया गया। सपा पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साइकिल यात्रा का उद्देश्य आम जनमानस को जागरूक करना है तथा वर्तमान की भारतीय जनता पार्टी की सरकार में तमाम प्रकार के गैर क्रियाकलाप हो रहे हैं, जिसके अंतर्गत महंगाई बढ़ रही है, आम जनता परेशान है, अपराध भी बढ़ रहे हैं। पदाधिकारियों ने बताया कि समाजवादी पार्टी के किशन यादव ने कसम खाई थी कि नव वर्ष में बबेरू क्षेत्र में भ्रमण कार्यक्रम किया जाएगा और लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल सहित तमाम समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण लोग मौजूद रहे।
